हाजीपुर, फरवरी 19 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय के पास मंगलवार की रात सीएनजी टेंपों की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में इलाज के सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज चल रहा है। घायल की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार के स्व.उपेंद्र प्रसाद वर्मा के 45 वर्षीय पुत्र मणिभूषण वर्मा बताया जा रहा है। यह व्यक्ति हाजीपुर में पीएचईडी विभाग में कार्यरत है। ड्यूटी कर घर जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.