उन्नाव, फरवरी 26 -- उन्नाव। अकरमपुर क्षेत्र में उन्नाव-कानपुर मार्ग किनारे फुटपाथ पर बैठे 62 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार टैंपो ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। माखी निवासी मिश्री लाल वर्तमान समय में अकरमपुर में रह रहे थे। रोज की तरह घर के बाहर फुटपाथ पर बैठे थे, तभी तेज रफ्तार से आए टैंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे मिश्री लाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, टैंपो चालक घटना के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.