बहराइच, मई 31 -- तेजवापुर, संवाददाता। जिले में होने वाले पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। तेजवापुर ब्लॉक स्थित टेंड़वा बसंतापुर नर्सरी में आठ लाख से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं। दो सप्ताह के भीतर इन पौधों का वितरण विभिन्न विभागों को शुरू कर दिया जाएगा। वन विभाग के मुताबिक नर्सरी में लगभग साढ़े चार हेक्टेयर क्षेत्रफल में 18 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। इन पौधों की देखभाल और संरक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा है, ताकि पौधारोपण के समय स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराए जा सकें। नर्सरी में तैयार पौधों को वन विभाग, ग्राम पंचायतों, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थानों को उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- टेंडवा बसंतापुर नर्सरी में तैयार हुए 18 लाख पौधे, पौधारोपण महाअभियान की तैयारी पूरी...