मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। नगर निगम के अंचल संख्या एक में मंगलवार को ब्रह्मपुरा पोखर के पास 'नगर सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मेयर निर्मला साहू व नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह के सामने पांच वार्डों (संख्या एक, दो, तीन, चार व छह) के निवासियों ने अपनी शिकायत व समस्या बताई। वार्ड संख्या दो के पार्षद पति व भाजपा के जिलाध्यक्ष (पश्चिमी) हरिमोहन चौधरी ने नाला निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। कहा कि टेंडर होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य नहीं शुरु हुआ है। मौके पर मेयर निर्मला साहू व नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने जल्दी काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में करीब ढाई दर्जन लोग शामिल हुए। सबसे अधिक नल जल व जलापूर्ति से जुड़ी समस्याएं लोगों ने गिनाईं। इसके अलावा जर्जर सड़क व नालों के भी निर्माण की...