रांची, मार्च 19 -- रांची। सेल द्वारा आयोजित सुरक्षा सप्ताह में टेंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पुरस्कार अपने नाम किए। ड्राइंग में कक्षा आठवीं के छात्र ऋषव सिन्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सातवीं के छात्र पीयूष राज ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा पांचवीं की छात्रा स्नेहा गुप्ता को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 11वीं की छात्रा सृष्टि तथा 10वीं के छात्र अक्षय को प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय के चेयरमैन सुधीर तिवारी, प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे मोहंती, उप प्राचार्या शिवांगी शुक्ला ने सफल छात्रों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.