टेंडर हार्ट के विद्यार्थियों ने सैनिकों के लिए राखियां बनाईं
रांची, अगस्त 24 -- रांची। टेंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए राखियां बनाईं। सोमवार को स्कूल पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का छात्राओं ने आरती उतारकर और कलाई पर राखी बांधकर स्वागत किया। छात्राओं ने अपने हाथ से बनाई राखियां सैनिकों तक पहुंचाने के लिए उन्हें सौंपी। रक्षा राज्य मंत्री ने छात्राओं के राष्ट्रप्रेम और सैनिकों के प्रति सम्मान की सराहना की। चेयरमैन सुधीर तिवारी और विद्यालय परिवार को इस सामाजिक पहल के लिए बधाई दी गई। यह भी पढ़ें- विज्ञापन-टेंडर हार्ट के विद्यार्थियों ने जवानों के लिए राखियां बनाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.