रुडकी, जून 2 -- रुड़की। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कुलदीप सैनी ने आरोप लगाया कि कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ओर से कृषि बीज भंडार के ध्वस्तीकरण के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। निविदा खोलने की तिथि दो जून तय थी, लेकिन भवन को 31 मई और एक जून को ही तोड़ दिया गया। आरोप है कि भवन से निकले पुराने सरिया, लकड़ी और अन्य सामग्री को कथित रूप से कबाड़ी को बेच दिया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बरेली स्मार्ट सिटी परियोजना में करोड़ों के घोटाले का आरोप की आंच मुख्यमंत्री तक, ईडी और विजिलेंस जांच की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...