वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। वाराणसी जोन प्रथम के चेतमणि और चौकाघाट डिविजन में ट्रांसफॉर्मर कैरेजिंग का टेंडर तीन महीने पहले समाप्त हो गया। इसकी वजह से फुंके और खराब ट्रांसफॉर्मरों को वर्कशॉप पहुंचाने का काम ठप पड़ा है। दोनों डिविजनों में आधा दर्जन खराब ट्रांसफॉर्मर महीनों से बिजली पोल पर टंगे हैं। लापरवाही के कारण न तो नई निविदा निकाली जा रही है, न ही पुराने टेंडर का अनुबंध बढ़ाया जा रहा है। सर्किल कार्यालय से ट्रांसफॉर्मर कैरेजिंग का टेंडर किया जाता है। टेंडर लेने वाली फर्म की जिम्मेदारी होती है कि वह खराब ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप तक पहुंचाए। त्रिदेव इंटरप्राइजेज के पास टेंडर था। उसका अनुबंध करीब तीन महीने पहले अनुबंध समाप्त हो गया। इसके नहीं बढ़ाने से फर्म ने ट्रांसफॉर्मर कैरेजिंग का काम करने से हाथ खड़ा कर दिया। इससे अभियंताओं की परेशानी बढ़ ...