धनबाद, जून 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम से टेंडर लेकर काम नहीं करने वाले संवेदकों के खिलाफ नगर आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लैकलिस्टेड करने का आदेश जारी किया है। साथ ही उनकी सिक्यूरिटी मनी जब्त करने का निर्देश दिया गया। धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक नगर आयुक्त की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई।

बैठक के दौरान समीक्षा बैठक के दौरान समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि कुछ योजनाओं के संबंध में एकरारनामा की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बावजूद संबंधित संवेदकों द्वारा कार्यस्थल पर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। इस पर नगर आयुक्त ने गंभीर आपत्ति व्यक्त करते हुए ऐसे सभी संवेदकों को चिह्नित करने का निर्देश दिया, जिन्होंने एकरारनामा के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं किया है। न...