रांची, मार्च 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। महावीर मंडल गेतलसूद ने शनिवार को स्कूल मैदान में रामनवमी के अवसर पर अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता में टेंडर रातू की टीम विजेता बनी, जबकि बड़कागढ़ जगरनाथपुर की टीम उपविजेता और ब्लौरा की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं झांकी प्रतियोगिता में सांडी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आनंदी ओरमांझी की टीम उपविजेता और नारायण सोसो की टीम तीसरे स्थान पर रही। एकल प्रदर्शन में छह वर्षीय रौशन महतो को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, गेतलसूद मुखिया शांति मुंडा और सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा उपस्थित थे। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.