लातेहार, मार्च 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में गलत तरीके से नामित नदी घाटों से टेंडर की योजनाओं में बालू की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन इसे देखने वाला कोई नही है। बरवाडीह के उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने यह आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अनुमति प्राप्त नदी घाटों से चालान रसीद पर टेंडर की योजनाओं में बालू को नही देना है। नदी घाट से सिर्फ निजी कार्य और सरकारी आवास निर्माण में बालू देना है। इसी के लिए ही नदी घाटों से बालू उठाव की अनुमति दी गई है और समिति गठन किया गया है, लेकिन रोज दर्जनों ट्रैक्टर बालू उन नामित घाटों से उठाव कर टेंडर की योजनाओं में ठीकेदार को आपूर्ति की जा रही है। उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्व सीओ ने टेंडर की योजनाओं में बालू नही देने का निर्देश भी दिया था, लेकिन वर्तमान में इस तरफ को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.