लातेहार, मार्च 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने कहा कि बरवाडीह में टेंडर की तमाम योजनाओं में गड़बड़ी करने की मंशा से ही प्राक्कलित राशि को गोपनीय रखा जा रहा है। उन्होंने बताया शिलापट्टों में भी प्राक्कलित राशि का उल्लेख नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के निर्माण में पारदर्शिता नहीं है। ग्रामीणों के द्वारा हमेशा प्राक्कलित राशि को सार्वजनिक करने की मांग भी की जाती है, लेकिन विभागीय अधिकारी इस मामले में मौन साधे रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.