बुलंदशहर, फरवरी 27 -- पावर कॉरपोरेशन के टेंडरों में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि बुलंदशहर और हापुड़ में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के फतेहाबाद मंडल की तर्ज पर ही बड़ा खेला किया गया है। शिकायतकर्ता ने साक्ष्यों के साथ चेयरमैन और एमडी को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से विभाग को करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। शिकायतकर्ता शिवकुमार पुत्र हुक्म सिंह ने शिकायत में खुलासा किया है कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान भारी अनियमितता बरती गई है। आरोप है कि एक ही व्यक्ति-फर्म ने एक ही नेट आई-पी एड्रेस का इस्तेमाल कर तीन अलग-अलग फर्मों के टेंडर डाले हैं। ई-टेंडरिंग के दस्तावेजों के अनुसार यह खेल किया गया है। ये सभी टेंडर एक ही तारीख और लगभग एक ही समय के आसपास डाले गए। इससे टेंडर में खेल करने की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.