गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। बंधवाड़ी में बिना प्रशासनिक अनुमति 117 करोड़ के टेंडर जारी करने के मामले में एक बार फिर से शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने निगम से रिपोर्ट मांगी है। चार माह से लगातार पत्राचार के बाद भी निगम की तरफ से इस मामले में मुख्यालय को कोई रिपोर्ट नहीं दी है। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के सात वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू किए जाने के एक महीने बाद भी, निगम का इंजीनियरिंग विभाग आवश्यक प्रोजेक्ट रिकॉर्ड जमा करने में विफल रहा है। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चार्जशीट तैयार नहीं की जा सकी क्योंकि इंजीनियरिंग ने आवश्यक डेटा उपलब्ध नहीं कराया है। अधिकारी ने बताया कि निगम ने एक अंतरिम रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें कहा गया है कि जिन सात अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवा...