टेंडर प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- मुजफ्फरपुर। जनसुराज युवा प्रकोष्ठ के तिरहुत प्रभारी वेद प्रकाश ने बीआरए बिहार विवि के क्रियाकलाप व टेंडर प्रक्रिया पर पक्षपात का आरोप लगाया है। कहा कि बीते 17 जुलाई को विवि की ओर से पुरानी कॉपियों से जुड़े टेंडर को लेकर विज्ञापन जारी किया गया था। इसको लेकर अलग-अलग लोगों ने निविदा भरा। विवि प्रशासन ने एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने की नीयत से दो दिन पहले पुनः विज्ञापन जारी कर इस निविदा की शर्तें बदल दीं और लेबर लाइसेंस की मांग की गई। पिछले विज्ञापन में ऐसी कोई शर्ते नहीं थी। उन्होंने रजिस्ट्रार से मांग की कि आनन-फानन में लगाई गईं शर्तों को हटाया जाए या टेंडर की समय सीमा बढ़ाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.