वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को विकास भवन सभागार में पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स और त्वरित आर्थिक विकास योजनाओं की समीक्षा की। परियोजना के लिए जमीन न मिलने और टेंडर प्रक्रिया में देरी पर डीएम ने यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी परियोजना के काम में यदि कोई बाधा आने पर हमें तत्काल बताएं। कहा कि संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर लम्बित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करा लिया जाए। उन्होंने विलंबित परियोजनाओं की स्वीकृत और अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष भौतिक प्रगति की भी जानकारी ली। सभी परियोजना प्रबंधकों से कहा कि विशेष रूचि लेकर विलंब से चल रही परियोजनाओं के काम जल्द पूरा कराने के प्रयास करें।बैठक यह भी पढ़ें- ग्रामीण विकास योजनाओं में तेजी लाएं में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, लो...