लखीमपुरखीरी, फरवरी 28 -- लखीमपुर, संवाददाता। होली के त्योहार के बाद शहर के संकटा देवी चौराहा से लालपुर बैरियर तक फोरलेन का निर्माण शुरू होगा। इसकी तैयारी की जा रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यह फोरलेन बनने के बाद शहर में जहां आवागमन आसानी होगा वहीं शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी। फोरलेन निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी ने जलनिगम को पाइप लाइन शिफ्टिंग के लिए धनराशि दे दी है वहीं बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए बिजली विभाग को धनराशि दी जा रही है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने पाइप लाइन व बिजली लाइन शिफ्ट करने का काम जल्द करने का निर्देश दिया है। जिससे निर्माण शुरू हो सके। सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर पहले राजापुर फोरलेन स्वीकृत हुआ इसके बाद संकटा देवी चौराहा से लालपुर तक शहर के इंट्री प्वाइंट को फोरलेन बनाने की पहल की। इसकी स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.