रुद्रपुर, फरवरी 3 -- सितारगंज। सितारगंज में आयोजित तहसील दिवस पर किसान नेता अनिरुद्ध राय ने सीडीओ देवेश शाशनी को जनसमस्याओं से अवगत कराया। सीडीओ ने एसडीएम को मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। किसान नेता अनिरुद्ध राय ने बताया कि एक साल पहले मंडी समिति की ओर से गांव दौंदाफार्म में कटना नदी पर आरसीसी पुल और गांव तिलियापुर में आरसीसी नाला निर्माण करने की निविदा आमंत्रित की थी। आरोप लगाया कि टेंडर को निरस्त कर दिया गया। बताया कि कई बार अधिकारियों से टेंडर जारी करने के लिए वार्ता की। लेकिन, अब तक टेंडर नहीं निकल गया। इसके अलावा तिरंगा चौराहा, बिज्टी चौराहा और एमपी चौराहा से अतिक्रमण हटाने को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि चौक-चौराहा पर अतिक्रमण होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही उन्होंने तिलियापुर में काटना नदी के किनारे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.