टेंडर निकलने से पहले ही कंपनी ने शुरू कर दिया काम; प्रवेश वर्मा के विभाग पर AAP का बड़ा आरोप, बताया पूरा मामला
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के जल संसाधन विभाग में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मंत्री प्रवेश वर्मा से जवाब मांगा है। पार्टी ने विभाग में टेंडर खुलने से पहले ही ठेकेदार द्वारा काम शुरू करने का दावा किया है और कहा है कि टेंडर खुलना तो केवल एक औपचारिकता भर है, क्योंकि पहले से ही तय है कि टेंडर किसको जाना है। पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस बारे में एक वीडियो भी जारी किया है और इसे एक बड़ा भ्रष्टाचार बताते हुए विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा से जवाब मांगा है। उन्होंने वर्मा के विभाग और ठेकेदारों के बीच सेटिंग चलने का बड़ा आरोप लगाया है। सौरभ भारद्वाज ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें वह कालिंदी कुंज पर स्थित एक घाट पर रखी सफेद टंकियां दिखाते हुए कहते हैं कि इसमें 'डिफॉमर स्टॉक' भरा हुआ है, जो कि यम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.