रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले में आरोपी सेवानिवृत्त अभियंता प्रमुख (ईसी) राजीव लोचन और सेवानिवृत्त एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ईई) अनिल कुमार ने बुधवार को रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी। अदालत ने एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके, पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर उनकी जमानत याचिका मंजूर की। मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में प्रमोद कुमार सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी कर दिया है। मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.