रांची, अप्रैल 18 -- रांची। ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर घोटाला में आरोपी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय तिर्की और सुपरिटेंडेंट इंजीनियर उमेश कुमार ने पीएमएलए की विशेष अदालत में शनिवार को सरेंडर किया, साथ ही जमानत याचिका दाखिल की। अदालत ने दोनों को सशर्त जमानत दी। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत देते हुए पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जाने की शर्त रखी है। मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में प्रमोद कुमार समेत 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। अदालत ने संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.