टेंडर गांव में सड़क विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
रांची, फरवरी 18 -- रातू, प्रतिनिधि। कांके थाना क्षेत्र के टेंडर गांव में मंगलवार की सुबह सड़क विवाद को लेकर ग्रामीणों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस बीच गांव के बुद्धिजीवियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया, जिससे बड़ी घटना टल गई। यह मामला टोंगरी टोला से महतोटोली जानेवाली सड़क का है। आरोप है कि 20 दिसंबर की रात फूलदेव उरांव ने जेसीबी से यहां बड़ा गड्ढा खोदकर रास्ता बंद कर दिया था। इसके बाद लालदेव महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसएसपी, एसडीओ और कांके सीओ से की थी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने गड्ढा भर दिया था, लेकिन मंगलवार सुबह निरंजन उरांव के पक्ष द्वारा फिर से गड्ढा खोदने का प्रयास किया गया, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क वर्षों पुरानी है और इसके लिए रैयती मालिक को भुगतान भी किया जा चुका है। दू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.