चक्रधरपुर, फरवरी 12 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर प्रखंड के ढीपा गांव में निर्माण किये जा रहे उप स्वास्थ्य केंद्र में टेंडर के अनुरूप छड़ नहीं लगाने का विरोध करते हुए जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो ने काम बंद कराया। जय प्रकाश महतो ने कहा कि निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। योजना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए उन्होंने डीसी से शिकायत करने की बात कही है। क्या है मामला : जानकारी के अनुसार प्रखंड के ढीपा पंचायत के ढीपा गांव में जिला परिषद विभाग से लगभग 55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमे एस्टीमेट के अनुरूप छड़ नहीं लगाया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर बुधवार को जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य का भौतिक जांच किया। जहां उन्होंने पाया की निर्मा...