सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे के बैंक रोड स्थित नई बाजार से नेमपुर मार्ग को जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से बदहाली की मार झेल रही है। हालत यह है कि सड़क की डामर परत पूरी तरह उखड़ चुकी है और गिट्टियां बिखरकर राहगीरों के लिए खतरा बन गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी हुए लंबा समय बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होना लोगों में नाराजगी की वजह बनता जा रहा है। यह मार्ग आगे चलकर नेमपुर रोड होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बाईपास से भी जुड़ता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की उदासीनता के चलते सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण दोपहिया वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बढ़ौली क्षेत्र में स्थित निजी विद्यालयों में पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.