शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु की बैठक में टेंडर के बावजूद काम शुरू न होने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। ददरौल के जमौर गोटिया मार्ग का टेंडर पूरा होने के बाद भी निर्माण शुरू न होने पर संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया और तीन दिन में काम शुरू करने के निर्देश दिए गए। बैठक में व्यापारियों और उद्यमियों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं। सिविल लाइन में खुले नाले, कचहरी गेट नंबर छह पर जाम और बहादुरगंज में शौचालय की कमी का मुद्दा प्रमुख रहा। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग भी रखी गई। लोदीपुर में जमीन कब्जे, सड़क निर्माण से पहले बिजली खंभे शिफ्ट करने और नाली निर्माण कराने की भी बात उठाई गई।डीएम ने नगर आयुक्त को रोजा औद्योगिक क्षेत्र में संकरे नाले का चौड...