नैनीताल, मई 12 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या और लोगों की सुरक्षा को लेकर बनाई गई डॉग स्टेरलाइजेशन योजना टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के दो माह बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। मार्च में निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक न तो अभियान धरातल पर उतर पाया है और न ही कुत्तों की गणना एवं पकड़ने का कार्य शुरू हो पाया है।जानकारी के अनुसार लावारिस कुत्तों के बधियाकरण और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन के लिए 5 मार्च को निविदा खोली गई थी, जिसमें जीव दया फाउंडेशन का चयन किया गया। संस्था को प्रति कुत्ता 1450 रुपये की दर से भुगतान किया जाना तय हुआ था। एग्रीमेंट के तहत संस्था को एक वर्ष तक पालिका क्षेत्र में लावारिस कुत्तों को पकड़कर मानवीय तरीके से बधियाकरण केंद्र तक पहुंचाने, नर और मादा कुत्तों का सफल बधियाकरण करने और ऑपरेशन के ...