एटा, अप्रैल 19 -- जिले के अंदर से होकर गुजर रहे एचएच-34 पर राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण होना है। इस कार्य को पूरा कराने के लिए एनएचएआई डेढ वर्ष पहले टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर चुका है, बावजूद इसके अब तक तीन से किसी भी फुटओवर ब्रिज का निर्माण नहीं हो सका है। गांव हरचंदपुर कला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर केंद्रीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय और मलावन में जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट के नजदीक पैदल राहगीरों और स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए सांसद देवेश शाक्य ने तीन फुटओवर ब्रिजों का प्रस्ताव एनएचएआई को दिया था। प्रस्ताव की गंभीरता को देखते हुए एनएचएआई ने तीनों फुटओवर ब्रिज निर्माण को हरी झंडी दी और करीब 18 महीने पहले इसके टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। धरातल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.