रांची, मई 8 -- रांची। टेंडर कमीशन घोटाला मामले में चार्जशीटेड आरोपी एवं सेवानिवृत्त सहायक अभियंता रामपुकार राम ने शुक्रवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में सरेंडर किया। अदालत ने उसे एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। कोर्ट ने सुनवाई की प्रत्येक निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहने की शर्त पर राहत प्रदान की है। गौरतलब है कि मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 14 आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सभी आरोपियों को समन जारी किया था। यह भी पढ़ें- एनडीपीएस मामले में महिला की जमानत याचिका फिर खारिज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.