बागपत, जनवरी 12 -- बागपत। सोमवार की शाम बागपत नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका चेयरमैन राज़ुद्दीन व अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना के बीच टेंडर व फाइलों को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच पहले जवाब-तलबी हुई, जो देखते ही देखते कहासुनी में बदल गई। दोनों एक-दूसरे पर ऊंची आवाज में आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आए। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी मौके पर एकत्र हो गए। माहौल तनावपूर्ण हो गया। चेयरमैन राज़ुद्दीन ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में कुछ कार्य नियमावली को दरकिनार कर कराए जा रहे हैं। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया और फाइलों के निस्तारण को लेकर सवाल उठाए और पारदर्शिता पर जोर दिया। उनका कहना था कि जनहित से जुड़े कार्यों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं अधिशासी अधिकारी के.के. भड़ाना ने कहा कि चेयरमैन के साथ कुछ छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासु...