रांची, अप्रैल 28 -- रातू, प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्रों का पारंपरिक शिव आस्था पर्व मंडा पूजा टेंडरग्राम में मंगलवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। मौके पर आयोजित मेले में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। उपवास कर रहे भोक्ताओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद झूलन में झूलते हुए आस्था के फूल बरसाए, जिसे पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। इससे पूर्व सोमवार को भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर फूलखूंदी की रस्म निभाई और अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। इधर टेंडर बगीचा में 12 पड़हा की ओर से जतरा का आयोजन किया गया, जिसमें रातू व आसपास के कई खोड़हा दलों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- जरिया मंडा पूजा समारोह में गूंजा हर हर महादेव सभी प्रतिभागियों को आयोजन समिति ने सम्मानित किया।का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.