उरई, जनवरी 28 -- उरई। रामपुरा कस्बे के वार्ड नंबर 8 में स्थित एक टेंट हाउस में मंगलवार रात हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। आज मामले की जानकारी होने पर टेंट हाउस संचालक ने रामपुर थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में मोहम्मद रफी खान निवासी राजेंद्र नगर रामपुरा वार्ड नंबर 8 ने बताया कि वह टेंट हाउस का काम करके अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता आ रहा है। मंगलवार की रात में वह सपरिवार सो रहा था। इसी बीच अज्ञात चोर गेट का कुंडा काट कर घर में घुस आए और भीतर रखी 40 रजाई 45 गद्दा 15- 20 बड़े भगोना अल्युमिनियम की तीन परात और 50 प्लेट चुरा ले गए। घटना की जानकारी उसे सुबह जागने के बाद हुई। चोरी के सामान की कीमत की सही जानकारी उसे नहीं है फिर भी अनुमान है कि 50000 से अधिक की चोरी हुई है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.