टेंट हाउस संचालक हत्याकांड में नामजद आरोपित धीरज गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पताही के टेंट हाउस संचालक पुतुल कुमार हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद आरोपित धीरज कुमार को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को पताही मोहम्मदपुर के धोबी टोला स्थित उसके घर में छापेमारी कर उसे दबोचा गया। थाने पर उससे पूछताछ की जा रही है।थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि पूछताछ की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपित को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थानेदार ने बताया कि इससे पहले इस हत्याकांड में आरोपित धीरज के पिता विजय बैठा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया कि बीते 14 मार्च को पताही मोहम्मदपुर के धोबी टोला में टेंट हाउस संचालक पुतुल का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। मामले में उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.