गौरीगंज, अप्रैल 29 -- जगदीशपुर। थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में स्थित न्यू एसपी टेंट हाउस में बुधवार की दोपहर भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में दुकान का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जिससे टेंट मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने दोपहर में टेंट हाउस से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टेंट हाउस के मालिक गौरव मौर्य ने बताया कि आग में टेंट, कुर्सियां, लाइटिंग उपकरण और अन्य सामग्री सहित लाखों रुपये का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.