जामताड़ा, अप्रैल 26 -- टेंट हाउस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मिहिजाम, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल पार स्थित न्यू पोखर तल्ला में रविवार अहले सुबह मो अख्तर के टेंट हाउस में अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि टेंट हाउस में रखे टेंट, कपड़े, कुर्सियां, सजावटी सामग्री, लाइटिंग उपकरण समेत लगभग सभी जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। घटना के समय आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन संसाधनों की कमी के कारण आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.