मऊ, मार्च 14 -- मऊ, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक टेंट हाउस के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने घण्टो कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब लाखों का समान जलकर राख हो गया। नगर क्षेत्र के सोहराब पुत्र हामिद हसन की न्यू हिंदुस्तान टेंट हाउस का गोदाम सहादतपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने है। शनिवार की देर रात रात लगभग 11 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल फायर विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका और पूरी तरह बुझा दिया। बताया जा रहा है कि गोदाम में टेंट, पर्दे, सजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.