प्रयागराज, जनवरी 16 -- मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को अरैल में बनाई गई टेंट सिटी का उद्घाटन किया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से तैयार की गई इस कॉलोनी में श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं दी जाएंगी। अरैल क्षेत्र में इस वर्ष पर्यटन विभाग व निजी ऑपरेटर्स के सहयोग से वेलनेस सेंटर व टेंट सिटी स्थापित की गई है, जो शिवालय पार्क व त्रिवेणी पुष्प के बीच स्थित है। यहां तरह-तरह की सुविधाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को न केवल आवास बल्कि स्वास्थ्य एवं योग से जुड़ी सेवाओं का भी लाभ मिलेगा। उद्घाटन में पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान एडीसीपी डॉ. अजयपाल शर्मा, मेलाधिकारी ऋषिराज, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, एडीएम मेला दयानंद प्रसाद, सचिव पीडीए अजीत सिंह, एसडीएम मेला विवेक शुक्ला, अभिनव पाठक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.