टेंट व्यवसायी की खुदकुशी में पड़ोसी दंपत्ति पर मुकदमा
आगरा, मई 31 -- नगला फकीर चंद (शाहगंज) में टेंट व्यवसायी नवल किशोर की खुदकुशी के मामले में पड़ोसी दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि पड़ोसी ने मारपीट की थी। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की चौथ मांगी थी। आरोप है कि छेड़छाड़ के मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी गई थी। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने खुदकुशी की थी। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर लिखा गया है। नगला फकीद चंद निवासी नवल किशोर सिंह का शव 27 मार्च की सुबह छत पर कबूतरों के टीनशेड में फंदे पर लटका मिला था। भाई ने उसी समय पड़ोसियों पर आरोप लगाया था। शाहगंज पुलिस ने इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था। नवल किशोर की पत्नी विमलेश ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर नीरज और उसकी पत्नी पिंकी के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। विमलेश का आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.