गोंडा, मई 21 -- रुपईडीह। लड़के के तिलक में टेंट का काम करने के बाद पैसा मांगने पर अपशब्द कहते हुए मारा-पीटा व जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत टेंट संचालक ने पुलिस से की। टियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पन्ना बगुलहा के निवासी विनय कुमार मौर्य ने पुलिस चौकी पिपरा बाजार को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि वह टेन्ट का काम करता है। उसने अपना टेन्ट छब्बीस अप्रैल को दुल्हा पुर पहाड़ी के चहुआ के निवासी एक व्यक्ति के लड़के के तिलक में चालीस हजार रुपए में बुक कर काम किया। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद पैसा मांगने पर अपशब्द कहते हुए मारने पीटने व जान से मार डालने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस से की। इस संबंध में चौकी प्रभारी पिपरा बाजार मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई ...