टेंट लगाने के बाद पैसा नहीं दिए जाने का आरोप
जहानाबाद, जून 19 -- टेंट लगाने के बाद पैसा नहीं दिए जाने का आरोप रतनी, निज संवाददाता परसबिगहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पुल के समीप गत 2 जून से 10 जून तक चलने वाले यज्ञ में टेंट लगाए जाने के बाद तय रुपया नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में टेंट संचालक के द्वारा आवेदन दिया गया है। टेंट संचालक सह दरभंगा जिले के रतनपुरा गांव निवासी सोनू कुमार चौधरी ने थाने में आवेदन देकर उल्लेख किया है कि जहांगीरपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह मुझे दरभंगा से बुलाकर 2 लाख 51 हजार रुपये में टेंट का सट्टा किया था। बयाना के तौर पर उनके द्वारा 5100 रुपए दिया गया। उसके बाद 81 हजार यज्ञ के बीच में दिया गया। वहीं 36 हजार का बांस उनके द्वारा ही उपलब्ध कराया गया था। शेष पैसे की जब मांग किया तो उनके द्वारा नहीं दिया जा रहा है। पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.