मोतिहारी, जनवरी 3 -- बंजरिया एस। बंजरिया प्रखंड के पचरुखा पश्चिमी पंचायत के ब्रह्मपुरी गांव में गुरुवार की रात हुई अगलगी में पूरी तरह से घर जलने से कई परिवार के लोग बेघर हो गए। कड़ाके की ठंड में उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पर रहा है । पीड़ित तम्बू गाड़ कर रात गुजारने को विवश हो रहे हैं । आगलगी में पीड़ित विश्वनाथ महतो ने अपने घर बनाने के लिए समूह से पैसा उठाकर रखा हुआ था जो जल के खत्म हो गया है । रामाधार महतो बकरी पालन को अपने जीविका का साधन बनाए हुए थे जो आग में जलकर पूरे तरह खत्म हो गया है । रामाधार महतो के इस आगलगी में बीस बकरियां जल कर मर गई हैं । वहीं मुकेश महतो ने अपने धान की फसल को बेचने के लिए रखा था जो जल कर बर्बाद हो गया है । ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आग लगने के बाद एक बड़ी व एक छोटी अग्निशमन की गाड़ी आई थीं। मगर गा...