टेंट पिचिंग और फूड प्लाजा में रोवर-रेंजर ने दिखाई प्रतिभा
शामली, सितम्बर 18 -- शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज में तीन दिन से चल रहे रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद डीओसी गाइड गीता रानी ने रोवर-रेंजर प्रतिभागियों को दीक्षा संस्कार कराया। समापन दिवस पर टेंट पिचिंग और फूड प्लाजा का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने इसमें रचनात्मकता, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में झलकारी बाई टीम ने 36 अंक प्राप्त कर प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई टीम ने 34 अंक के साथ द्वितीय और टाइगर टीम ने 33 अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अहिल्याबाई टीम 32 अंकों के साथ चौथे और लायन टीम 30 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही।टेंट यह भी पढ़ें- रोवर-रेंजर प्रवेश कैंप में ध्वजारोहण के साथ प्रशिक्षण शुरू पिचिंग एवं अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.