रांची, मार्च 31 -- रांची। झारखंड टेंट डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश व रांची जिला की ओर से सहजानंद चौक स्थित निजी बैंक्वेट हॉल में संगठन के संयुक्त सचिव रवि गुप्ता के निधन पर शोकसभा हुई। शोकसभा के बाद दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा में टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील वर्मा ने कहा कि एसोसिएशन का एक-एक सदस्य दिवंगत रवि गुप्ता के परिवार के साथ हैं। श्रद्धांजलि सभा में चेयरमैन प्रदीप सिंह, संजय कुमार, सौरभ बथवाल, वर्मा प्रजापति, प्रवीण कुमार, रामनारायण गुप्ता, अमर कुमार, विनोद कुमार, कुंदन कुमार, आदित्यकांत, संजय प्रसाद, अशोक कुमार सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...