गाज़ियाबाद, अप्रैल 18 -- मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। कस्बा फरीदनगर में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट के चलते टेंट के गोदाम में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मची रही। कस्बा फरीदनगर निवासी उस्मान टेंट व्यापारी है। कस्बा फरीदनगर में उनकी टेंट की दुकान और गोदाम है। शुक्रवार रात ग्यारह बजे टेंट गोदाम से धुआं निकलना शुरू हुआ। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। इसकी सूचना लोगों ने उस्मान और अग्निश्मन विभाग को दी। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया,लेकिन कामयाब नहीं हुए। आग का विकराल रूप देखकर आसपास रहने वाले लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। दमकल की दो गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट के चलते गोदाम में आग लगी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.