प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज टेंट कैटर्स एंड इवेंट एसोसिएशन ने रविवार पृथ्वी गार्डन में व्यापारी दिवस के कार्यक्रम में प्रयागराज व्यापार मंडल से संबद्धता की घोषणा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रियंक अग्रवाल, महामंत्री वी.के. शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार (अन्नू) का स्वागत किया गया।प्रदेश संरक्षक संजय कुमार गुप्ता, चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में दीपक गुप्ता, संतोष गुप्ता, प्रियंक 'अंशु', आनंद टंडन 'पप्पन', जूही श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- व्यापारी कोटे से एमएलसी मनोनीत करने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...