प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज टेंट कैटरर्स एंड इवेंट एसोसिएशन की ओर से बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों, ऑर्केस्ट्रा और होली गीतों की प्रस्तुति हुई। समारोह में जिले के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापार मंडल अध्यक्षों ने भी शिरकत की। संगठन के अध्यक्ष प्रियंक अग्रवाल, महामंत्री वीके शर्मा, किशन केशरवानी, प्रदीप केशरवानी, दिनेश तिवारी, राहुल अग्रवाल, अभिषेक, आशीष गुप्ता, विनोद, दिनेश शर्मा, विशाल, आनंद, सांस्कृतिक मंत्री अरुण रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...