टेंट के सामान को लेकर विवाद में लोहे की रॉड से हमला, एक घायल
बिजनौर, मार्च 31 -- कोतवाली देहात। टेंट के सामान के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम औरंगशाहपुर गंगाधर निवासी नाजमा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मार्च को उनके घर पर शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान टेंट के सामान को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।आरोप है कि ग्राम अलीनगर थाना नहटौर निवासी शादाब, फिरोज पुत्र अमीर और एक अन्य फिरोज ने घर में घुसकर नाजमा खातून के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी को बचाने आए उनके पति कदीर मलिक पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.