टेंट के सहारे चल रहा नवीन मंडी में फल-सब्जी आढ़तियों का कारोबार
शामली, जून 24 -- कांधला। कृषि उत्पादन नवीन मंडी स्थल में फल एवं सब्जी आढ़तियों का कारोबार आज भी स्थायी दुकानों के अभाव में टेंट के सहारे संचालित हो रहा है। मंडी में वर्षों से व्यापार कर रहे दर्जनों आढ़ती दुकान आवंटन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आम के सीजन में व्यापार बढ़ने के साथ ही जगह की कमी और अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवीन मंडी में वर्तमान समय में 52 लाइसेंसधारी फल एवं सब्जी आढ़ती पंजीकृत हैं, लेकिन इनमें से केवल 20 आढ़तियों को ही दुकानों का आवंटन किया गया है। शेष 32 आढ़ती वर्षों से मंडी परिसर में अस्थायी टेंट लगाकर अपना कारोबार करने को मजबूर हैं। व्यापारियों का कहना है कि करीब दो दशक से नई दुकानों का निर्माण और आवंटन नहीं किया गया है, जिसके कारण उन्हें असुविधाजनक परिस्थितियों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.