सहारनपुर, अप्रैल 24 -- सहारनपुर, गागलहेड़ी,। गांव कैलाशपुर में बुधवार देर रात एक टेंट गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पता लगने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आई है। घटना बस अड्डे के पास स्थित गोदाम में हुई। गोदाम मालिक सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम गोदाम में टेंट का सामान, तीन बाइक, एक छोटा हाथी वाहन सहित अन्य सामग्री रखकर ताला बंद कर दिया था। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से गारमेंट कपड़े की दुकान जलकर राख देर रात करीब 12 बजे मोहल्ले के लोगों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे क...