देवरिया, मार्च 8 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। महुआडीह चौराहे पर स्थित एक टेंट की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने उसके पास से बर्तन तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दुबे निवासी तरुण कुमार द्विवेदी की महुआडीह चौराहे पर टेंट की दुकान है। 26 जनवरी की रात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर छह भगौना, उनके ढक्कन समेत अन्य बर्तन चुरा लिया था। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इस बीच पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि चोरी की घटना में शामिल एक युवक महुआडीह-देवरिया मार्ग पर स्थित बलटिकरा पेट्रोल पंप के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलि...