कन्नौज, अप्रैल 5 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में टेंट की गोदाम में आग लगने से उसमें रखा टेंट का तकरीबन एक से डेढ़ लाख रूपये का सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंची मझपुरवा चौकी की पुलिस और डायल 112 के सिपाहियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।शनिवार की देर रात जीटी रोड स्थित सुल्तान आलम नगर निवासी टेंट मालिक खुर्शीद की गोदाम में आग लग गई। आग की तेज लपटों को देख कर पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। तेज आंधी व पानी के कारण बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई थी। सूचना पर पहुंचे मझपुरवा चौकी के आरक्षी नागेंद्र कुमार तथा विशाल गिरी ने ग्रामीणों की सहायता से बाल्टी व डिब्बों से पानी डाल कर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची डायल 112 के सिपाहियों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।टेंट संचालक खुर्शीद ने बताया कि गोदाम में बिजली की...